अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को मारी ठोकर, मजदूर की मौत
मऊ, जून 11 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम को साइकिल सवार 60 वर्षीय मजदूर को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे के बाद मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मजदूर के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमपुर हकीकतपुर निवासी 60 वर्षीय पारस गुरुवार की शाम को साइकिल पर सवार होकर काम करके वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान मोहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को ठोकर मार दिया। दुर्घटना के बाद मजदूर लहूलुहान होकर तड़पने लगा। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.