गाजीपुर, अप्रैल 21 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा भगीरथपुर गांव के पास गाजीपुर-जमानियां राजमार्ग संख्या- 24 पर हुआ, जहां एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चकियां (थाना कोतवाली जमानियां) निवासी 70 वर्षीय श्यामा बिंद के रूप में हुई है। उनके साथ खिजिरपुर निवासी 55 वर्षीय रामजीत राम भी बाइक पर सवार थे। दोनों गाजीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनो...