जौनपुर, मई 23 -- सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर खानापट्टी गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं एवं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान मड़ियाहूं क्षेत्र के बहरैचा गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत, पुत्र दयाशंकर, 22 वर्षीय मंजू पुत्री घनश्याम तथा 28 वर्षीय खुशबू पत्नी अभिषेक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार जौनपुर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसआई रामनेवाज ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज...