अज्ञात घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
गंगापार, मई 31 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत शुक्रवार को मवैया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को मवैया मोड़ के समीप एक बुजुर्ग महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को चिकित्सकों ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शनिवार को उसके मौत हो गई। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शंकरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.