बागेश्वर, अप्रैल 22 -- कपकोट। पोस्टमास्टर की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजल (निवासी जींद, हरियाणा), जो वर्तमान में गडेरा (कपकोट) में पोस्टमास्टर हैं, ने बताया कि 17 अप्रैल की रात उनकी स्कूटी (यूके-02 ए-4505) कमरे के बाहर खड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। रात करीब दो बजे उन्हें घटना का पता चला, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने गडेरा निवासी एक युवक पर शक जताते हुए आरोप लगाया कि वह पहले भी उनका पीछा कर चुका है और आपत्तिजनक संदेश भेज चुका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 78 और 336 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जलता रहा बॉयफ्रेंड, VIDEO बनाती रही GF; वेस्टर्न स्टाइल में रोमांस का दी थी लालच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.