अज्ञात के खिलाफ ट्रैक्टर ट्राली चोरी का मुकदमा
रामनगर, मई 10 -- रामनगर। छह मई की रात को पीरूमदारा में चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। भवानीपुर पीरूमदारा बड़ी निवासी बृजमोहन ने पुलिस को तहरीर में बताया कि खनन कार्य में उनका एक ट्रैक्टर व ट्राली लगाई गई थी। छह मई की रात पीरूमदारा स्थित स्टोन क्रेशर पर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गया था। कोतवाल सुशील कुमाार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरों ने पार की ट्रैक्टर की बैटरी, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.