कौशाम्बी, मार्च 15 -- चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर जेवरात और नकदी पार कर दी। हरिओम पुत्र सूरजबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11 से 1 बजे के बीच उसके घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात और घर खर्च के लिए रखे नकद रुपये उठा ले गए। इसी दौरान गुड्डी देवी, गायत्री देवी और शिवलोचन के घर में भी पीछे से सेंध लगाकर चोरी की गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.