अज्ञात कार से की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, भतीजा घायल
मुजफ्फर नगर, मई 17 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम कमहेड़ा धमात गंग नहर पर बाइक सवार 60 वर्षीय रिजवान अपने भतीजे 45 वर्षीय परवेज निवासी जोली थाना भोपा के साथ रुड़की से दो बकरे खरीद कर अपनी बाइक पर लेकर चले थे। बाइक को भतीजा परवेज चल रहा था। जैसे ही कमहेडा पुल के नजदीक पहुंचे पीछे से अज्ञात कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों घायलों को पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.