काशीपुर, जनवरी 20 -- काशीपुर। सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम भोगपुर फार्म जसपुर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया कि 16 जनवरी को वह अपने पुत्र प्रिंस, भतीजे करन सिंह और रंजीत सिंह पुत्र करतार सिंह के साथ किसी काम से ग्राम गोविंदपुर गए थे। उनका बेटा रंजीत के साथ बाइक पर था। जबकि वह दूसरी बाइक पर करन के साथ थे। ग्राम गढीहुसैन के पास रंजीत और बेटा प्रिंस खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच में एक कार ने उनके बेटे और भतीजे को टक्कर मार दी। वहीं चालक मौके पर कार छोडकर भाग गया। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.