रांची, मार्च 21 -- रातू,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव सड़क पर शुक्रवार रात 7:45 बजे के करीब कार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। वही उसके साथ चल रहा एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका ईलाज निजी हॉस्पीटल में कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की रात सात बजे बारिश हो रही थी, इस दौरान झखराटांड निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री विजय साहू पिता स्व: रामवृत साहू और 25 वर्षीय नीरज साहू पिता स्व: राजकिशोर साहू बारिश से बचने के लिए एक होटल में रुके थे। जैसे ही बारिश कम हुई दोनों घर की ओर पैदल बढ़ने लगे। इसी बीच विपरित दिशा से आ रही लाल रंग की तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग घायलों को रिम्स ले जाने लगे इसी क्रम में विजय साहू की मौत हो गई। वही नीरज साहू को गंभीर हालत में हॉ...