अज्ञात कार की तलाश में जुटी पुलिस, डायल 112 की भूमिका पर उठे सवाल
सासाराम, मई 16 -- (फॉलोअप) रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुराव गांव के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम अज्ञात कार की टक्कर से सात वर्षीय शिवम कुमार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह जब शिवम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों का आक्रोश बताया जाता है कि हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। वे अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा व डायल 112 पुलिसकर्मियों संवेदनहीनता पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान और सीओ सुशी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शीघ्र कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.