चम्पावत, अप्रैल 26 -- मृदुल पांडेय, टनकपुर। नगर के बोहरागोठ क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने मोटर साइकिल में टक्कर मारकर उसमें सवार तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आपात 108 वाहन के जरिए घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि बोहरागोठ के समीप एक अज्ञात कार ने टक्कर मार कर होंडा साइन में सवार सुनील राम 20 निवासी बोहरागोठ, टनकपुर सागर टम्टा 20 निवासी ज्यालफार्म, टनकपुर और नीरज विश्वकर्मा 30 निवासी बोहरागोठ टनकपुर को घायल कर दिया। जिसके बाद कार चालक तेजी से कार चलाते हुए मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ.उमर ने बताया कि घायलों में नीरज के पैर में ज्यादा चोट है बाकी दोनों की स्थिति सामान्य है।

हि...