लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र के रकेहटी निवासी 54 वर्षीय सुरेश चौहान सोमवार शाम किसी काम से निघासन-ढखेरवा स्टेट हाइवे पर पैदल जा रहा था। तभी शिवदर्शन हर्ष पैलेस के सामने सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक कार समेत मौके से भाग गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर अज्ञात कार की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...