बस्ती, अप्रैल 14 -- बभनान। अज्ञात कारणों से सिवान में लगी आग से करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गौर थानाक्षेत्र के अइला कला गांव के सिवान में बाबूराम की खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में बाबूराम की पांच बीघा, राजितराम चौधरी की करीब 11 बीघा, प्रेमचंद की चार बीघा तथा रमाकांत की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। यह भी पढ़ें- दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे अन्य खेतों को बचाया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.