अज्ञात कारणो से लगी आग से दिव्यांग युवक जला , दो झोपड़ियां भस्म
हरदोई, मई 16 -- सांडी। अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी में सोया दिव्यांग किसान जिन्दा जलकर मर गया। एक अन्य भी झोपड़ी खाक हो गई। सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस और राजस्व टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड से हड़कंप मच गया। शनिवार की दोपहर गांव उल्लामऊ निवासी अविवाहित दिव्यांग उग्रसेन घर से करीब 400 मीटर दूर पुरवा स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहा था। बताया गया कि इसी दौरान अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते मंदबुद्धि और दिव्यांग उग्रसेन भाग नहीं पाया। झोपड़ी में रखे सामान के साथ वह भी जिन्दा जल गया। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे पर तेज हवा के चलते आग ने पड़ोसी ग्रामीण भन्नू की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर एसएचओ बसन्तराम मय फोर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.