अज्ञात कारणो से लगी आग, चार दुकानें जलकर खाक
हमीरपुर, मई 26 -- राठ, संवाददाता। उरई नहर बाईपास कुर्रा मार्ग चौराहे पर रविवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते बांस-बल्ली द्वारा बनाई गई खान-पान की दुकान में आग लग गई। जिससे चार दुकानें जलकर खाक हो गई। दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कस्बे के गुलाबनगर मोहल्ला निवासी इकबाल ने बताया कि कुर्रा रोड चौराहे पर उसकी खानपान की दो गुमटी थी। एक पर उसकी पत्नी नजमा और दूसरी पर वह स्वयं बैठता है। रविवार की रात 9:30 बजे दोनों दुकान बंद कर घर चले आये। कुछ देर में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे। तब तक आग धूं धूं जल रही थी। यह भी पढ़ें- चैनपुर बाजार के दुकान में लगी भीषण आग,एक दुकान और दो गुमटियां जली दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गुमटी का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसी बाले कुशवाहा की दुकान जल गयी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.