काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर, संवाददाता। ढकिया गुलाबो रोड स्थित एक मिनी साइबर कैफे में मंगलवार की देर रात अचानक आग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया और एक बड़ी घटना होने से टाल दी। मंगलवार देर रात फायर स्टेशन को आरटी सेट के माध्यम से सूचना मिली कि ढकिया गुलाबो रोड पर एक दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से एक यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग एक मिनी साइबर कैफे के भीतर धधक रही थी और दुकान का शटर बंद था। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए डोर ब्रेकर की मदद से शटर के ताले तोड़े और मोटर फायर इंजन से पंपिंग शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कैफ...