लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- बीरमपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई । आग से तीन घर तबाह हो गए। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाने में कामयाबी हासिल की। मितौली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में तीन बजे विनोद, योगेश अपने खेत पर गेहूं की कटाई करने परिवार के साथ गए थे। अचानक अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से विनोद पड़ोसी जोगिश के चार छप्पर व गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। आग जलते देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाने व परिजनों को सूचना पर पहुंची। ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने पड़ोस के तुलसी के मकान को अपने आगोश में ले लिया। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी आग, बाइक समेत लाखों का माल जला तीनों परिवार की गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि संजय राठौर ने आर्थिक सहायता के सा...