बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मादारजोत गांव में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक गांव निवासी मो. इस्लाम की लगभग एक दर्जन बकरियां जलकर मर चुकी थीं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित मो. इस्लाम के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस व संबंधित विभाग के लोग मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.