बहराइच, दिसम्बर 2 -- रुपईडीहा। मंगलवार की सुबह 10 बजे आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के साकेत नगर वार्ड नं 8 स्थित एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। दो मंजिला मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल करुणेश श्याम त्रिपाठी ने ऊपर नीचे जले सामान को देखा व नोट किया। मोहम्मद इलियास अंसारी ने बताया कि खबर मिलते ही कांस्टेबल संदीप चौहान व अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। मोहल्ला वासियों ने कठिन परिश्रम कर आग को काबू किया। अन्यथा आग पड़ोस के मकानों को भी चपेट में ले लेती। इलियास ने यह भी बताया कि सोफे, कपड़े, रजाई, गद्दे , फर्नीचर व बैग इत्यादि जल गए। घर में सिलेंडर रखा था। जिसे सबसे पहले लोगों ने बाहर रखा। अन्यथा बड़ा खतरा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.