अज्ञात कारणों से लगी आग में बाइक सहित लाखों का नुकसान
बस्ती, मई 23 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के बाघानाला गांव में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बाघानाला गांव निवासी मिठाई लाल के घर के सामने बने रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।तपती धूप में आग बेकाबू हो गई। आग जलता देखकर आसपास के लोग जबतक आग पर काबू पाते तब तक छप्पर सहित तमाम गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से पीड़ित मिठाई लाल ने बताया कि हाल में खरीदी गई बाइक, साइकिल, दो भूसा रखने के लिए छप्पर सहित एक मवेशी बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही चौकी विक्रमजोत के उपनिरिक्षक राम विलास शर्मा, लेखपाल सपना सिंह, प्रधान बच्चाराम यादव मौके पर पहुंच कर जले हुए सामानों का आकलन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.