मऊ, अप्रैल 9 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली घोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हमीदपुर में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की लपटे देख सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर पेड़ों की झाड़ एवं पोखरे से बाल्टी में पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में आधा दर्जन किसानों की पांच बीघा के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची राजस्व टीम ने हुई क्षति का आकलन किया। ग्राम पंचायत हमीदपुर के सिवान में खड़ी गेहूं की फसल में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटे उठती देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। हाथों में पेड़ों की झाड़ लेकर उठ रही लपटों को पीटकर बुझाने का प्रयास करने लगे। उधर कुछ ग्रामीण पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.