शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- पसिगनपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग राजपाल राठौर और जयलाखन की झोपड़ियों में लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लपटों ने दोनों झोपड़ियों को घेर लिया और अंदर रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। झोपड़ियों में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई पशु हानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.