लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- क्षेत्र के शीतलापुर गांव में बुधवार शाम अचानक लगी आग ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। आग की चपेट में आकर तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक गाय और उसका बछड़ा जिंदा जल गए। बुधवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी मेलाराम के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग पास के नंदलाल और विशम्भर के घरों तक पहुंच गईं और कुछ ही देर में तीनों घर और एक घारी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि घरों में रखा पूरा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बाल्टी और अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में नंदलाल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.