बहराइच, अप्रैल 13 -- महसी। हरदी थाने के मैकू पुरवा गांव में सोमवार को अचानक आग लग गई । आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। जब तक ग्रामीण और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जाता तब तक चार आशियाने जल कर राख में तब्दील हो गए। मैकू पुरवा गांव के भेंठ मजरे में शाम करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में गांव निवासी सहजराम रामसागर, देवी प्रसाद व सियाराम सहित चार लोगों के फूस के मकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दस घर जलकर राख पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल रुद्रदेव यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि आग लगने से हुए नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.