लखीमपुरखीरी, मई 22 -- सिंगाही। क्षेत्र के शीतलपुर गांव स्थित बरम बाबा के स्थान पर बनी श्रीराम कुटिया में गुरुवार रात करीब 8 बजे को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कुटिया को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुटिया में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि अंदर बंधी एक गाय की जलकर मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार आग से कुटिया में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया।...