हरदोई, अप्रैल 16 -- संडीला। क्षेत्र के ग्राम मढ़िया मजरा अटसलिया में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इससे करीब 25 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण न होता तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था। इस आगजनी की घटना में रामेश्वर, कन्हैयालाल, गुड्डी, राम सिंह, रामकुमार, रविकांत, राकेश, सर्वेश, मुन्नीलाल, हरिश्चंद्र, छैल बिहारी, जगदीश व रामखेलावन समेत कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। यह भी पढ़ें- लिलवछ गांव के बधार में लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.