श्रावस्ती, अप्रैल 2 -- श्रावस्ती,संवाददाता। अज्ञात कारण से आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसीर के मजरा बेगमपुर गांव के पश्चिम खेतों में गुरुवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मानोडीह निवासी गड्डे पुत्र बहादुर का दो बीघा, सुकई पुत्र ओरी का छह बीघा, मुलिम पुत्र साकिर का एक बीघा, कलीम पुत्र साकुर का दो बीघा फसल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। आग से जली फसल के कारण किसान परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...