अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
हरदोई, अप्रैल 24 -- माधौगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम नईबस्ती में गुरुवार को शाम छह बजे आग लग गई। लपटें देखकर किसानों के परिवार घरों की ओर दौड़ पड़े, जब तक लोग काबू पाते तब तक आधा दर्जन घरों की गृहस्थी जल गई। पीड़ितों में रमेश, कैलाश, पंचम, नन्हे, गुड्डू, जीतकुमार के घर में रखी खाद्य सामग्री के साथ कीमती वस्तुएं जल गईं। सबसे अधिक नुकसान कैलाश को हुआ, जिसकी बेटी आरती की शादी रविवार को होनी थी। दान दहेज के साथ जो भी इंतजाम कर पाया था जलकर राख हो गया। उधर, आग से भैंस बचाने के चक्कर में नन्हेलाल की बेटी सपना झुलस गई है, जिसको इलाज के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख पीड़ितों ने बताया कि आग लगते समय वह खेतों पर काम कर रहे थे। लपटें उठती देखीं तो भाग खड़े हुए दमकल विभाग को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब तक गाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.