गंगापार, मार्च 17 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव स्थित तालाब पर मत्स्य पालन के लिए फूलपुर मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा मत्स्य पालन का पट्टा आवंटित कराया गया है। मंगलवार सुबह अराजक तत्वों ने छप्परनुमा गोदाम में आग लगा दिया।मत्स्य पालन सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव रंजीत कुमार धुरिया ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मछलियों के लिए रखा चारा, सूत का जाल, कम्बल, लकड़ी के पतरे आदि जलकर राख हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...