अज्ञात कारणों से लगी आग, सैकड़ों सागौन के पौधे जले
सोनभद्र, मई 23 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के जामपानी गांव में गुरुवार की शाम एक किसान के प्लांटेंशन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे सागौन के सैकड़ों पौधे झुलस गए। वहीं आग की चपेट में आकर मछली पालन में प्रयुक्त होने वाला बायोफ्लॉप भी जल गया। फायर ब्रिगेड और किसान ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। म्योरपुर ब्लाक के जामपानी में गुरुवार की शाम किसान शिवदास गुप्ता के प्लांटेंशन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट देख किसान ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी। इसके बाद किसान और ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंच गई। किसान ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से घंटों मशक्कत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.