श्रावस्ती, मार्च 17 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाने के गब्बापुर कला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे जितेन्द्र कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद का घर जल गया। घर के सामान के साथ अंदर खड़ी मोटरसाइकिल जल गई। इसी के साथ कपड़े, बिस्तर, अनाज व अन्य कीमती सामान भी जल गये। बताया जाता है कि जितेन्द्र मेहनत मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी सुनीता और छोटे बच्चे थे। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...