बलरामपुर, फरवरी 25 -- ललिया संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव में बुधवार भोर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो फूस के मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से दोनों परिवारों की गृहस्थी का समस्त सामान भी नष्ट हो गया, जिससे पीड़ितों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। गांव निवासी अभिलाख मौर्या और कृपाराम मौर्या ने बताया कि बुधवार तड़के वह नित्य क्रिया के लिए उठे थे। इसी दौरान अचानक अभिलाख मौर्या के फूस के मकान से धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दूसरे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों और पंप सेट की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान नीलेन्द...