चंदौली, अप्रैल 3 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के बिझवल गांव के पास हरदेव महाविद्यालय के पीछे स्थित सीवान में शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिससे कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।सुबह सिवान में गेहूं के खेत में आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग को फैलने से रोकने के लिए लाठी-डंडों से फसल को रौंदकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। ताकि आग आगे न बढ़ सके। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से काफी हद तक रोका गया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.