अज्ञात कारणों से लगी आग, दो परिवारों की गृहस्थी जली
शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा खंजन में देर शाम अचानक लगी आग ने दो परिवारों की झोपड़ियों और गृहस्थी को पूरी तरह नष्ट कर दिया। घटना में सुंदरलाल और राजपाल के घर जलकर खाक हो गए। आग ने देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान भी भस्म कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज़ी के कारण नुकसान को रोकना संभव नहीं हो सका। दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे इस समय असहाय स्थिति में हैं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है। तहसीलदार दीपेन्द्र कुमार ने बताया कि लेखपाल को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.