गौरीगंज, मार्च 18 -- अमेठी, संवाददाता। मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे बुद्धि का पुरवा, मजरे अढ़नपुर गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में दो ग्रामीणों के छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे छप्पर आग की चपेट में आ गए और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मनोराम और राम बदन के सरिया, भूसैल व बैठक के रूप में बने छप्परों में अचानक आग भड़क उठी। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया और तेज हवा के चलते आग की लपटें और भड़कती चली गईं। कुछ ही देर में दोनों के छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गए और उनमें रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तत्परता दिखाते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.