मऊ, अप्रैल 13 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली मोलनापुर के महुवानी गांव में सोमवार को दिन के दो बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में करीब डेढ़ बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम पंचायत मिश्रौली मोलनापुर के महुवानी गांव के सिवान में आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैलने लगीं, जिसे देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- गेहूं के खेत में अचानक आग लगी इसी दौरान सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, तब जाकर आग पूरी तरह नियंत्रित हो सकी। इस घटना में श्रीराम यादव पुत्र स्व.रामप...