संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के महुलिया खुर्द-महुली सिवान में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के झोंकों ने आग को इतना भड़का दिया कि करीब दो किलोमीटर तक इसका फैलाव हो गया। आग की लपटें महुली तक पहुंच गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर डेढ़ दर्जन से अधिक पेड़, भूसा तथा बांस-खूंटी जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी कि पास के आबादी क्षेत्र पर भी खतरा मंडराने लगा। मौके पर जुटी सैकड़ों की भीड़ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ी मशक्कत के बाद आग को आबादी क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया।हालांकि राहत कार्य के दौरान दमकल गाड़ी में पानी खत्म हो जाने से कुछ समय के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.