लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- ओयल चौकी के बनिका बरतेर चौराहे पर रखा खोखा रात साढ़े दस बजे अचानक धू धूं कर जलने लगा। खोखा जलते देख मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जल कर रख हो गया था। बरतेर निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र विनोद सिंह बनिका बरतेर चौराहा पर खोखा रख कर उनमें अपनी जनरल स्टोर पुस्तक एवं पान की दुकान करते हैं। बुधवार की रात वह अपना खोखा बंद कर घर चले गए। रात लगभग 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि खोखा जल रहा है। रात को ही दिग्विजय सिंह अपने भाई के साथ भाग कर आए। पीड़ित का आरोप है कि आग लगी नहीं, लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.