अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर जान दी
रुद्रपुर, मई 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी 23 वर्षीय अंकित कश्यप पुत्र राजपाल कश्यप ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। अंकित अपने माता-पिता और बड़े भाई अरविंद के साथ रहता था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। बताया गया कि अंकित की मां, बड़ा भाई अरविंद और भाभी बच्चों के इलाज के लिए चार दिन पहले राजस्थान गए हुए थे। घर पर अंकित और उसके पिता ही मौजूद थे। अंकित के फांसी लगाने पर उसके पिता उसे नीचे उतारकर तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.