अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- रुद्रपुर। पत्नी के बच्चों के साथ मायके गए होने के दौरान एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रांजिट कैंप रविंद्रनगर निवासी 32 वर्षीय अजय सक्सेना पुत्र राम किशोर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर कुछ समय पूर्व मायके गई थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम वह अपने कमरे में था। वहीं इस दौरान उसके बड़े भाई उत्तम की बेटी ने उसे आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उसने अपने पिता उत्तम को इसकी जानकारी दी। इस पर उसके पिता घर आए और खिड़की से झांका तो अजय फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर अजय को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.