मऊ, दिसम्बर 10 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत पतनई गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। इसमें बंधी पड़िया की झुलसने से मौत हो गई, जबकि भैंस 90 फीसदी तक झुलस गई। जिसका उपचार राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक कर रहें है। वहीं मड़ई में रखा घर गृहस्थी का भी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग किया है। थाना क्षेत्र के पतनई गांव निवासी अनिल यादव मकान के पास ही मंड़ई डालकर भैंस और पड़िया को उसमें बांधनते थे। प्रतिदिन की भांति बीती शाम को भैंस और पड़िया को बांध कर घर आराम कर रहे थे। तभी लगभग देर रात 11 बजे मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल हो गई। तेज उठती लपटों से पूरा गांव प्रकाशमय हो गया। आग की सूचना फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई और आग बुझाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.