अज्ञात कारणों से बाग में लगी आग से कीमती पेड़ जले
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- अज्ञात कारणों से निजी बाग में लगी आग के चलते हजारों के पेड़ पौधे झुलस गये। लीलापुर थानान्तर्गत गाबी महुआवन गांव के समीप गांव के ही चन्द्रकेश, शिव प्रताप, राम बहादुर मौर्य आदि की निजी बाग है। इस बाग में शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे हजारों के पेड़ पौधे, सरपत आदि झुलस गये। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.