चंदौली, जनवरी 13 -- धानापुर। थाना क्षेत्र के सोनहुली गांव निवासी नीलकमल निषाद के घर खड़ी बाइक में बीते रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आ लग गई। इससे बाइक जलकर खाक हो गई। पीड़ित के अनुसार किसी ने बाइक में आग लगा दी है। भुक्तभोगी के लिखित तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। आग लगाने वाले अज्ञात अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...