अज्ञात कारणों से बंद फैक्ट्री के कबाड़ में लगी आग
बुलंदशहर, जून 8 -- स्क्रैप कारोबारी इरफान ने बताया कि उनके गोदाम के सामने बंद पड़ी फैक्टरी में कुछ पुराना कबाड़ पड़ा था। वहीं उन्होंने वाहनों के पुराने सीट व गद्दी डाल रखी थी। सोमवार दोपहर को अचानक कबाड़े में आग लग गई। प्लास्टिक अधिक होने के कारण आग में धुंआ ज्यादा था। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और किसी को कोई चोट नहीं लगी। सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि आग लगने की विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई थी। ----- यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से बंद फैक्ट्री के कबाड़ में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.