अज्ञात कारणों से पशु शाला में लगी आग,दो गाय झुलसी
सुल्तानपुर, मार्च 17 -- कुड़वार, संवाददाता। मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते छप्पर नुमा पशुशाला में लगी आग के चलते दो बड़ी गाय झुलस कर बुरी तरह घायल हो गई। पूरे धरमंगल मजरे सोहगौली गांव में विश्व नाथ यादव पुत्र राम मिलन यादव की पशुशाला में आग लग गयी। जब तक आसपास के लोग मौके पहुंचे तब तक उसमें बंधी दो गाय बुरी तरह झुलस गयी। पीड़ित ने घटना की सूचना राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव व ब्लाक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता को सूचना दी। झुलसे गोवंश का स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। मवेशियों का रखा चारा भूसा भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.