अज्ञात कारणों से दो झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान और नगदी जलकर राख
औरैया, मई 30 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो गरीब परिवारों की गृहस्थी उजाड़ दी। आग की चपेट में आकर दो झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। हादसे में अनाज, कपड़े, बर्तन और हजारों रुपये की नगदी जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी उमाशंकर नाथ की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। उमाशंकर नाथ की पत्नी ज्योति ने बताया कि आग में करीब डेढ़ कुंतल गेहूं, आटा, कपड़े, बर्तन, एक बेड तथा 20 हजार रुपये की नगदी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही बताई पर रखी भैंस बेचकर मिले रुपये झोपड़ी में रखे गए थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.