मऊ, मार्च 14 -- मऊ, संवाददाता। घोसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुरंगा गंगयापुर गांव में शुक्रवार की शाम को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इससे झोपड़ी में बंधी एक भैंस और एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन बकरियां गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में है। इस दौरान लाखों रुपये का गृहस्थी का भी सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुरंगा निवासी अमरजीत पशुओं के रख-रखाव के लिए घर पर झोपड़ी बनाए थे। इसी दौरान देर शाम को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। भीषण अगलगी में 70 हजार रुपये कीमत की भैंस और 10 हजार रुपये कीमत की बकरी की झुलसकर मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी अमरजीत भी झुलस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके किसी तरह से आग बुझाया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.