संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के मड़हाराजा सीवान में स्थित एक झोपड़ी में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से उसमें रखा भूसा, उपला, तख्त सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बावजूद घण्टों तक फायर बिग्रेड नही पहुंचा। स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। महुली क्षेत्र के परसौना गांव निवासी श्रीपत चौरसिया पुत्र स्व. अयोध्या की एक झोपड़ी घर से कुछ दूरी पर मड़हाराजा सीवान में नहर से सटे है। उसमें भूसा, उपला रखा गया था। श्रीपत चौरसिया का कहना है कि छप्पर में कुछ कपड़ा भी था। शनिवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। श्रीपत चौरसिया के अनुसार इस अग्निकांड से उनका भारी नुकसान हुआ हैं। भूसा भी जलकर राख हो गया। कुछ लोगों ने मौके पर बताया कि छप्पर के...