औरैया, जनवरी 3 -- थाना क्षेत्र के गांव ढिपारा के एक घर के बाहर रखे छप्पर में शनिवार सुबह करीब छह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छप्पर में रखा अनाज जलकर राख हो गया, जबकि वहां बंधी भैंस भी झुलस गई। ढिपारा गांव निवासी शिवसिंह के घर में सुबह आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद शिवसिंह की पत्नी सरिता भैंस को खोलने दौड़ीं। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं। सरिता ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती हैं, जबकि पति बाहर नौकरी करते हैं। छप्पर में दो बोरी राई और गेहूं रखा हुआ था, जो पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नंदकिशोर को सूचना दी। प्रधान के मौके पर पहुंचने के बाद पशु चिकित्सक, थाना पुलिस और लेखपाल को सूचना दी गई। पशु चिकित्सक डॉ. पंकज ने मौके पर पहुंचकर झुलसी भैंस का इलाज किया। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.